Sunday, January 24, 2021

प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है, अंजाने मे प्यार

  प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है 

प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है, अंजाने मे प्यार

          दोस्तो आपको क्या लगता है की प्यार होना इत्तिफ़ाक़ होता  है अगर आप मुझसे पूछोगे तो मेरा जवाब तो हाँ ही होगा पर उस जवाब मे एक उत्तर न   भी होगा क्योंकि आप भी जानते हो दोस्तो की प्यार इत्तिफ़ाक़ से हो सकता है   लेकिन  और भी तरीके है प्यार के होने के ये आप सब भी जानते है। तो आज हम इसी   टॉपिक  पर  कुछ बाते शेयर करते है और कुछ इस बारे मे बात भी करते है की आखिर कितने लोगो को  इत्तिफ़ाक़  से  प्यार हो सकता है या सिचुएशन के हिसाब से होता है या हम खुद तय करते है कि हमे किस्से प्यार करना है। क्योंकि आजकल के लड़के खुद ही तय कर लेते है कि मैं उस लड़की  से  प्यार करता हु वो लड़की भले ही उस बात से  हो  कि  लड़का  कोन है  क्या  करता है कहा रहता है इत्यादि। पर  आप  सब  भी  ये  पढ़कर  सोचोगे  कि ये क्या बात हुई  लगता  है  आप अपनी ही बात करने लगते हो और ये भी सही कि मैं अपने हिसाब से बताने लगता हूँ पर दोस्तो आप सबका कहना भी ठीक है क्योंकि हमे हक है कि हम किस लड़की से प्यार करे इतना अधिकार तो है हमे पर आखिरी मे वो मिले न मिले वो तो ऊपर वाले के हाथ मे है।  बस यही बात बताने कि और समझाने कि कोशिश करूंगा कि दोस्तो प्यार न ही इत्तिफ़ाक़ है और न ही हम खुद तय कर पाते है कि प्यार किस्से होगा हमे। आइये तीन लाइन मे जानते है कि क्या होता कैसे होता है ये प्यार॥ 

पहला :  आपने देखा होगा या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ होगा दोस्तो कि कभी चलते-चलते रास्ते मे, बस मे, ऑफिस मे, रिश्तेदारों मे, दोस्तो मे, पड़ोस मे, और भी बहुत सी जगहो पर, कोई ऐसा टकरा जाता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होती और आप सोचते है और अपने मन मे सोचते है और बोलते है ओ यार ये कोन थी कहा से आई है नयी लड़की है ये तो कितनी अच्छी है यार और ऐसा कहकर आपके मन मे प्यार कि घंटी बजने लगती है। और उसके बारे मे आप उस दिन के बाद ज्यादा सोचने लगते है फिर उस लड़की को follow भी करने लगते है जब वो दिखती है तो आपका मन भी शांत हो जाता है उसे देखकर के और जिस दिन वो उस जगह नहीं दिखी तो आपका मूह लटक सा जाता है और फिर आपका पूरा दिन उसके बारे मे सोचने मे निकाल जाता है। इसलिए प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है।  


दूसरा : आपने कभी सोचा है या आपके साथ हुआ हो शायद कि आप अपने दोस्त ( लड़की ) से रोज़ मिलते हो बाते भी होती है एक नोरमल तरीके से, पर अगर वही दोस्त अचानक से बोल दे कि मैं तुमसे प्यार करती हूँ तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। हक्के बक्के रेह जाओगे मेरे दोस्तो, पक्का हुआ होगा आप सबमे से किसी न किसी के साथ।  मुजसे पूछोगे तो हाँ मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था मेरे दोस्तो पता ही नहीं चलासामने वाली ने प्यार का इकरार कर दिया सोचने का भी समय नहीं दिया मुझे। एक बात तो है दोस्तो कि अगर लड़की कि तरफ से परपोसल आया है तो मैं पक्के तौर पर कह सकता हूँ कि कोई लड़का माना नहीं कर पाया होगा क्योंकि यही सच है। इसलिए कहते है प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है, अगर आप मे से किसी ने ऐसा किया है तो बताना?

तीसरा :  जब हम छोटे थे मतलब उस उम्र मे थे जब हमारी पहली बार किसी लड़की से नजर मिली थी, वो पहली नजर दोस्तो क्या आंखे थी क्या चेहरा क्या बाल क्या लाल-लाल गाल उसके, और वो प्यारी सी हंसी, सबसे अच्छे और सबसे attractive चीज़ दोस्तो वो होंठ क्या दिन थे यार भाइयो नींद नहीं आती थी, मैं आपको इससे मिलती जुलती कि जब मेरी भी 2013 मे एक लड़की से नजर मिली जिसका नाम है निशा (काल्पनिक नाम) दोस्तो आपने फिल्मे देखि होंगी कि एक लड़का जिसे पसंद करता है वो उससे प्यार करता है पर एक लड़की और जो उस लड़के से प्यार करती है बस ऐसा ही मेरे भी साथ हुआ। आज का दिन है दोस्तो कि मुझे अब वो सारी बाते समझ आती है कि पहले सिचुएशन क्या थी क्या हुआ था मेरे साथ कोन कैसा था उन दोनों लड़कियो मे से कोन सही था क्या ही बताऊँ दोस्तो। आज का दिन है दोनों कि शादी हो गयी है एक एक बच्चा भी है दोनों का, कभी फुर्सत मे एक पूरी बायोग्राफ़ि लिखुंगा अपने ऊपर। मेरा यह सब बताने का बस एक ही मकसद था कि मुझे भी 2013 मे उस लड़की ने अचानक से प्रपोज़ कर दिया था और उस वक़्त मैं समझ नहीं पाया कि क्या बोलू पर सामने से प्रोपोसल आया था तो मना नही किया गया मुझसे, आप हंस रहे होंगे इसे पढ़ते वक़्त, पर दोस्तो आप मे से किसी न किसी के साथ तो पक्का ही हुआ होगा। इसलिए दोस्तो प्यार कब हो जाए किसी को नहीं पता , और जो पटाते है लड़कियो को उनके बारे मे भी मैं कुछ लिखुंगा बहुत जल्द, इसलिए प्यार होना इत्तिफ़ाक़ है दोस्तो॥ 
 

तू है तो सब कुछ है मेरे पास, तेरा एहसास है मेरे साथ

तेरे आँसू मेरे है॥ 

तू है तो सब कुछ है मेरे पास, तेरा एहसास है मेरे साथ

दोस्तो आज सनडे है जैसा की आपको पता है आज के दिन सबकी छुट्टी होती है आज मानो मौसम ऐसा है दोस्तो की बारिश होने वाली  है, अगर मैं बात  करू  जैसा  की  टॉपिक है।  ऐसे  मौसम मे तो बारिश वाला लव हो जाएगा आपको, ठंड है तो बहुत इस वक़्त पर प्यार वाला औसम है। एक बार बाहर निकाल कर देखो मजा आ जाएगा , मैं दिल्ली वाले मौसम की बात कर रहा हूँ , जो की उत्तर भारत मे  पड़ती  है।  आज एक पोयर भरी कविता जो की मैं इस वक़्त लिख रहा हूँ आप सबके सामने रखने वाला चाहूँगा॥

ऐसे मौसम मे तुझे प्यार हो जाएगा 

जब तेरा दिल किसी ओर का हो जाएगा....

 

दिल लगाएगी काही वो मेरा हो हो जाएगा 

कर न पाएगी किसी ओर से तू मोहब्बत 

तड़पेगी इतना ओर तेरा दिल रो कर गाएगा

                                                                                 कि ....

प्यार करती हु तुझसे इतना ए मेरे सनम 

जिंदगी वार दूँगी तुझपे ए मेरे सनम 

ले जा उठाकर मुझे सबसे दूर कही 

जहा तू ही तू हो ओर कोई नहीं ....

जल्दी आ नहीं तो कोई ओर ले जाएगा मुझे 

प्यार है तुमसे इतना ए मेरे सनम 

फिकर न कर कोई तुझे छू भी नहीं पाएगा 

कोई भी तेरे पास जाएगा वो जान से मारा जाएगा 

 ऐसे मौसम मे तुझे जब प्यार हो जाएगा 

    तेरा दिल किसी ओर का हो जाएगा....

Saturday, January 23, 2021

तेरे प्यार को सलाम मेरे यार, तुझसे ही मैं हूँ

 तू है तो ये प्यार है॥ तेरा साथ मेरे साथ है॥ 


तेरे  प्यार को सलाम मेरे यार, तुझसे ही मैं हूँ

            मैं भी  किसी   से बहुत  प्यार  करता था ऐसा  आप सभी कहोगे जब  कोई आपसे   पूछेगा तो    मगर आप उसे  ये नहीं बताओगे की आपकी  गलती क्या थी  की आपने उस  शक्स को खो दिया। दूसरे इंसान के पूछे जाने पर आप उसी वक़्त इतने भावुक हो जाते हो  मानो जिंदगी में आपसे ज्यादा प्यार  किसी ने ना किया होगा। और ऐसा होता क्यूँ है की जब कोई प्यार के बारे मे कुछ पूछता  है तो आप इतने  भावुक  क्यूँ  हो जाते  हो, आज  मै आपको ऐसा ही कुछ Interesting सा बताने वाला हूँ।आइये जानते है   कुछ प्यार से जुड़ी यादें और कुछ वादें।  मैं आपका दोस्त जिसने एक शुरुवात करी है प्यार की कुछ सच्ची बातों के साथ। 

         तो हम शुरुवात करते है कुछ ऐसे ही लोगो से जिनको  प्यार हो चुका है या अभी उस रास्ते पर चल चुके है या चल रहे है। ऐसे लोगो  को प्यार की कुछ  यादें याद  आते ही या कोई बात करते-करते प्यार का Topic ही छेड़ दे, दोस्तो उस   वक़्त  तो मानो  सामने  वाले  ने क्या ही पूछ लिया हो या कह दिया   हो उस सामने बैठे व्यक्ति से। और जब उन दोनों की बाते  शुरू होती है तो कितने समय कोई नहीं  जानता ।  पर   आप   जानते हो  जो  पढ़  रहा  हो  मेरे  इस  Article  को, मैं समझता हूँ कि जो भी इसे पढ़ रहा होगा वो कभी न कभी प्यार मे जरूर   पड़ा होगा, या फिर उसे किसी ने प्रपोज़ किया हो, किसी भी तरीके से वो प्यार मे पड़ा हो पर उसकी एक बात सच्ची होगी दोस्तो वो इंसान उस समय पर अपने टाइम पर दुनिया मे एक ही होगा। 

        हाँ तो हम उस बात को आगे बड़ाते है जो   हमने अधूरी छोड़ी थी। कि जब कोई प्यार कि बाते छेड़ देता है तो सामने वाला व्यक्ति अपनी सारी दास्तान   उसके सामने रख देता है कि यार प्यार तो मैंने किया था तू नहीं जानता कि  मेरा  प्यार   कितना  महान था, कितना अच्छा था, कितना प्यारा था, ऐसा था, वैसा था, जाने कैसी-कैसी बाते  बताता  है  इतनी सारी   बाते  बताता है मतलब कि शुरू से लेकर आखरी तक सब बता देता है, और जब उससे पूछो कि आपने उसे या उसने आपको छोड़ क्यूँ दिया तो उस शक्स  का मूह ऐसा बन जाता है  कि  मतलब  इतना  भावुक हो जाता है पूरा फ़ेस लाल आँखें नम दिल दिमाग टाइम सब रुक सा जाता है वही टाइम लगता  है  फिर से आ जाए, कोई-कोई तो रो पड़ता है बताते वक़्त  दोस्तो।   खैर   मैं   और भी  बाते  आपसे  सांझा  करना चाहूँगा दोस्तो बस आपका साथ चाहिए 


                                                         ॥ प्यार करते रहो मेरे दोस्तो ॥ 

प्यार की बातें हिंदी में, प्यार की बातें कैसे करे? प्यार भरी बातें, Pyar Kar Chupke se

प्यार दिल से। प्यार की एक कहानी love kaise hota hai। Best Love, Pyaar Kar Chupke Se


पाँच अच्छी बाते प्यार को ध्यान मे रखते हुए जो आपको जान लेनी चाहिए॥ 


जब प्यार होता है तो ये पाँच बाते मन मे चलती है ओर हम  अपने ही वश मे नहीं रेह पाते एक दूसरी दुनिया बना लेते है | मानो जो है सब वही है पर इंसान एक गलती कर बैठता है चाहे लड़की हो या लड़का दोनों एक ही गलती करते है ओर वो की दोनों एक दूसरे पर शक करना शुरू कर देते है। जो दुनिया की सबसे बड़ी गलती होती है , में आपको कुछ बाते बताने जा रहा हु की जब प्यार होता है तो क्या होता है ओर गलतियाँ क्या करता है इंसान। 


प्यार की बातें हिंदी में,  प्यार की बातें कैसे करे?  प्यार भरी बातें, Pyar Kar Chupke se

पहली बात :  जब आपको प्यार होता है तो आप बहुत ही जल्दी कर देते हो प्रपोज़ करने की यार थोड़ा टाइम लो, अब आप ये कहोगे की कोई ओर प्रपोज़ करके ले जाएगा ऐसा नहीं होता मेरे दोस्तो जब आपका प्यार सच्चा है तो डरना क्यूँ भरोसा रखो वो आपका ही होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है की आप ध्यान रखे की वो भी यही सोचती हो जैसा आप सोचते है अब आप ये बोलेंगे की ये क्या बात करदी आपने हमे कैसे पता होगा की वो वैसा ही सोचती है जैसा हम सोचे है , मेरे भाइयो जब आप प्यार  मे पड़ जाएंगे तो आपका दिल खुद ही बता देगा आपको। 

दूसरी बात :   अगर मैं अपनी ही बात करू आप सभी को यह बताने के लिए की मुझे जब प्यार हुआ था पहली बार तो मुझे कैसा लगा था तो मैं आपको बताऊँ दोस्तो मेरी तो बैंड बज गयी थी इन द सैन्स की आपकी धड़कने एक मिनट मे 72 बार धड़कती है पर उस वक़्त आप गिनती भी नहीं कर सकते ही कितनी बार धडक रही है, यार मुझे तो नींद ही नहीं आती थी ओर न ही एक पल का चैन जैसे आपने फिल्मों मे देखा है वैसा ही समझो या उससे भी अच्छा , सबसे अच्छा। पयार, मैं तो कहूँगा दोस्तो प्यार उन खुश नसीब लोगो को ही हो सकता है जो बहुत खुश किस्मत होता है। 

तीसरी बात : आजकल आपने देखा होगा की लड़के ओर लड़कियां प्यार को उस मॉडर्न जमाने का समझने लगे है, प्यार की गहराई को समझते नहीं है वो सोचते है की हमारा ही प्यार सबसे अच्छा है अब आप कहोगे सही तो कहते है मतलब सभी यही कहेंगे ओर कहते भी है की हमारा ही प्यार सबसे अच्छा है। आप भी इस बात से सहमत हो जाएंगे की हाँ सबको ही लगता है की हमारा प्यार सबसे अच्छा और सच्चा है, हाँ दोस्तो मैं भी यही मानता हु कि सबको सबका प्यार सच्चा ऑर अच्छा लगता है ऑर यही सच भी है क्यों न हो सबको अपने ऊपर भरोसा प्यार करते है मज़ाक नहीं। 

चौथी बात : हमे जब प्यार होता है तो हम मानो अपने आप को क्या ही समझने लगते है ऐसा होता है मेरे दोस्तो कि जब आप प्यार मे पड़ते हो तो आपके मन मे ऑर दिमाग मतलब उस वक़्त आप यही चलता रहता है कि मैं कही का राजा हूँ। मेरे सामने सब फीका है मतलब कि आपकी एक अपनी दुनिया जिसमे आप ऑर वो ही रहते हो ऑर आप दोनों ही एक दूसरे को अपनी imagination वाली दुनिया मे देखते हो ऑर देखे भी क्यूँ ना। प्यार है ही ऐसी चीज़ मेरे दोस्तो। 

पाँचवी बात : प्यार होना दोस्तो आप क्या समझते है? कि वो एक इत्तिफ़ाक है या आपकी मर्जी से होता है, या भगवान की  मर्जी से या फिर आपके दोस्तो कि मर्जी से। आप सबके अलग अलग जवाब होंगे मैं जानता हु सबका एक जवाब नहीं हो सकता क्योंकि आप सभी लोगो कि कैसी situation होगी इस वक़्त या इससे पहले जब आपको प्यार हुआ होगा तो आप सभी अलग अलग ही तरीके से बता पाएंगे कि मुझे प्यार कैसे हुआ, पर एक बात तो सच्ची है दोस्तो की जिसने भी जिस भी तरीके से, किसी की मर्जी से, इत्तिफ़ाक से या फिर भगवान की मर्जी या जैसे भी हुआ हो अगर हुआ है और सच्चा हुआ है तो आप अपनी एक दुनिया बन गयी होगी। यार आप करके देखो, या मैंने गलत शब्द यूस कर लिया की करके देखो, जैसे भी हो आपको अगर हुआ है तो आप बहुत ही खुश नसीब इंसान है और अगर नहीं हुआ तो यार हो जाएगा टेंशन मत लो। 

दोस्तो मैं कोशिश करूंगा की आप सभी को उस दिशा मे ले जाऊँ जहां आपको सिर्फ ऑर सिर्फ अपना प्यार दिखाई दे। इसका मतलब ये नहीं है की आप पागल हो जाओ सब भूल जाओ अपने प्यार में। यार भाइयो कुछ शर्ते होती है प्यार मे ऐसा लोग कहते है पर मैं आपको बताऊंगा की शर्ते तो मेरे दोस्त हार जीत तय करती है और प्यार कोई हार जीत की चीज़ नहीं है ॥प्यार करते रहो॥  

Wo din Acche the