Tuesday, February 9, 2021

Wo din Acche the

Wo din Acche the..!!

        आज हम दोस्तो उन दिनो कि बात करेंगे जब हम कभी वो सातों दिन मनाया करते थे। आपको याद होगा कि जब वो दिन आने वाले होते थे तो हम कितने exited हो जाते थे ऐसा लगता था क्या ही हो गया है मतलब इतनी खुशी मिलती थी दोस्तो कि मैं बयान नहीं कर सकता अपने शब्दो मे, तो आज ऐसे ही कुछ बाते करेंगे कि उन दिनो हम क्या-क्या किया करते थे। चलिये दोस्तो एक-एक करके उन बातों को जानते है।। 

ROSE DAY, PROPOSE DAY, CHOCOLATE DAY, TEDDY DAY, PROMISE DAY, HUG DAY, KISS DAY, VALENTINES DAY

Rose Day:  इस दिन का सब कितनी बेसब्री से इंतिज़ार करते है मतलब की जो प्यार करते है इश्क करते है इश्क वाला लव करते है। जब वो मिलते है एक-दूसरे से और कहते है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ मगर आप कहेंगे इसका मतलब पूरे सातों दिन कहेंगे जब-जब मिलेंगे, तो दोस्तो मैं तो यही कहूँगा कि हाँ सातों दिनो कहो यार इन दिनो को ही enjoy करने मे तो मजा आता है प्यार करते हो तो कहना ही पड़ेगा यार कैसी बाते करते हो आप सब जो लड़की प्यार करती है आपसे आप उसे आई लव यू नहीं कह सकते क्या? हाँ जिन लोगो को ज्यादा समय हो गया है प्यार मे वो शायद नहीं करेंगे क्योंकि उन लोगो को बोरिंग सा लगता है, पर मैं तो यही कहूँगा की कितना भी समय हो गया हो प्यार करने वालों को पर ये दिन बहुत ही मस्त होते है कभी दिल से Enjoy करके देखो कितना अच्छा लगेगा आपको॥ और ये प्यार का इज़हार करने का सबसे अच्छा दिन भी है दोस्तो। 



ROSE DAY, PROPOSE DAY, CHOCOLATE DAY, TEDDY DAY, PROMISE DAY, HUG DAY, KISS DAY, VALENTINES DAY

Propose Day: इन दिनो लोग जिनसे प्यार करते है उनके आगे इकरार करते है कि जानु, जान, शोना, कहकर कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ बहुत Will You accept my Proposal ? और अगर लड़की भी पसंद करती है तो लड़की हाँ कह देती है। पर दोस्तो ये तो हुई दुनिया कि बाते आप क्या सोचते है कि ऐसे भी कोई प्यार करता है जी हाँ दोस्तो ऐसा भी होता है। आपने देखा होगा किसी दोस्तो के ग्रूप मे जब कोई ज्यादा नजदीकी दोस्त बन जाता है तो वो धीरे-धीरे कुछ ज्यादा ही अच्छा लगने लगता है और आगे चलकर वही दोस्ती प्यार मे बादल जाती है और उनही दोनों दोस्तो को आपस मे प्यार भी हो जाता है तभी तो लोग कहते है कि एक अच्छा दोस्त अच्छा प्यार करने वाला, समझने वाला होता है। वो आपको बारीकी से समझेगा और आपका हमेशा साथ देगा और उसका प्यार कभी कम नहीं होगा॥

ROSE DAY, PROPOSE DAY, CHOCOLATE DAY, TEDDY DAY, PROMISE DAY, HUG DAY, KISS DAY, VALENTINES DAY

Chocolate Day: आज का दिन तो बड़ा ही मीठा होता है जैसा कि आप सब जानते है दोस्तो कि आज के दिन दो प्यार करने वाले, या कोई अच्छे दोस्त, या फिर अपने माँ-बाप या कोई भी हो सकता है आप ये किसी के साथ भी ये दिन मना सकते है। आपने भी अपने भाई-बहन, या किसी दोस्त लवर या किसी को भी जो आपको अच्छा लगता है उसे मुबारक बात दी होगी और अगर दो प्यार करने वाले है तो उनका तो अलग ही अंदाज होगा मिलने का, आज हम एक दूसरे को चॉकलेट खिलाकर मूह मीठा करते ताकि आने वाले दिन हमारे हमेशा मीठे ही रहे और कभी आपस मे लड़ाई भी न हो॥ 

Sunday, January 31, 2021

प्यार मे होता है जादू, Pyaar Mey Hota Hai Jaadu

 प्यार मे होता है जादू। Pyar Mey Hota Hai Jaadu

तो आइये दोस्तो आज हम प्यार मे जो जादू होता है उस पर दो बाते कर लेते है क्योंकि हम मे से बहुत लोग इस जादू का शिकार हो चुके या आज भी हो रहे है। आपको हंसी तो आ ही रही होगी क्योंकि ये प्यार है ही ऐसी आकर्षक वाली चीज़। दोस्तो इस जाल से आज तक कोई नहीं बच पाया है न ही मैं और न ह आप लोग क्यूँ सच्च बोल रहा हूँ न ॥ 

प्यार मे होता है जादू, Pyaar Mey Hota Hai Jaadu

चलिये इसे कुछ भागो मे तोड़कर जानते है कि प्यार का जादू कैसे चलता है लोगो पर। 

  • आपने देखा होगा दोस्तो कि राह चलते समय कोई लड़की किसी लड़के को हंस कर भी देख ले एक बार तो वो लड़का ऐसे पागल हो जाता है उस पर ऐसा जादू चल जाता है पूछो मत दीवाना हो जाता हा लड़की के पीछे सोचता है कि लड़की मुझसे प्यार करती है मुझे देख रही है। पर वो भूल जाता है कि पर वो भूल जाता है कि अगला बकरा वही बनने वाला है। और इसके विपरीत कि परिस्थिति समझे तो दोस्तो तो इस परिस्थिति मे भी लड़का ही गधा है क्योंकि एक वही नजर नहीं होती जब लड़की लड़को को देखकर हँसती है मतलब वो किसी और कारण से भी हंस सकती है कोई दूसरी वजह हो सकती है, पर हम लड़के तो शुरू से ही गधे है दीवाने हो जाते है एक मुस्कान पर लड़कियों की ॥ 

  • हाँ तो दोस्तो आप भी जानते ही है कि कितने दीवाने होते है लड़के लड़कियों के और लड़कियां भी होती है दीवानी ऐसी बात नही है पर वो ज़्यादातर कोई हैंडसम लड़का होगा या फिर अमीर लड़का या फिर ज्यादा दिमाग वाला, आप यही कहोगे नहीं भाई आपको नहीं पता कि लड़कियों को किसी से भी प्यार हो जाता है और जब प्यार होता है तो वो अमीरी गरीबी नहीं देखती। पर मेरे दोस्त प्यार होने के बाद सब कुछ सामने आ ही जाता है धीरे-धीरे की लड़कियों को क्या चाहिए या क्या पसंद होता है। शुरुवात मे तो कोई नहीं जानता कि लड़कियां क्या सोचती है पर बाद मे सब दिख ही जाता है जो समझदार होती है साथ निभाती वरना तो अधिकतर छोड़ ही देती है आप लोग जिसे Break-up  कहते है 

  •  यार हम तोप्यार मे हुए जादू कि बाते कर रहे थे हाँ तो दोस्तो ये प्यार बहुत गज़ब चीज़ है किसी भी समय किसी को भी हो ही जाता है चाहे वो निब्बा हो, निब्बी हो, बुड्ढा हो, बुढ़िया हो, या फिर लड़का हो या लड़की कोई भी इंसान हो, जब आंखे लड़ जाती है तो दिल मे कुछ-कुछ जरूर होता है हलचल होने लगती है प्यार हो ही जाता है। दोस्तो प्यार कोई उम्र नही देखता और न ही कोई नियम मानता है ये तो बस आंखो से शुरू होकर दिल मे उतार जाता है जिसे हम प्यार कहते है। प्यार मे होता है जादू ये तो आप भी समझते होंगे कि प्यार मे जादू होता है कि जब तक पृथ्वी पर इंसान है प्यार भी है और प्यार मे जादू भी। इसलिए दोस्तो जब आपको भी किसी से प्यार होगा तो आपको भी महसूस होगा कि प्यार मे सच्च मे जादू होता है। 

       दोस्तो प्यार कितना अच्छा होता है न कोई जात-पात ऊंच-नीच अमीरी-गरीबी और दुनिया की किसी शर्त को नहीं मानता, कितना हसीन और कितना सच्चा होता है। जब किसी को पहली बार प्यार होता है वही ये सब फील कर सकता है दोस्तो आपका भी पहला प्यार कैसा था इसे पढ़ने के बाद मुझे लिखकर जरूर बताना॥ 

धन्यवाद जी 
प्यार करते रहों 

Saturday, January 30, 2021

सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो, Dream Love

 सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो 


सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो, Dream Love
दोस्तो सपनों मे प्यार होना, प्यार करना, या अपनी मन पसंद लड़की के साथ शादी होते देखना कितना अच्छा लगता है ये तो मे आपको बता नही सकता क्योंकि ये तो वही लड़का या लड़की एहसास कर सकती है जो इन सपनों मे जीता है दोस्तो। दोस्तो मैं आपको बता नहीं सकता कि ये सच्च मे कितने हसीन और अच्छे होते है, ये तो आप भी जानते होंगे अच्छी तरह कि सपनों का क्या महत्व है हमारी जिंदगी मे। तो आइये जानते है कि "सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो " जैसा कि मैंने आपको टाइटल मे बताया है॥ 

सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो, Dream Love

   अगर कोई मुझसे पूछे कि कभी आपको सपने मे प्यार हुआ है किसी से या कभी ऐसा कुछ हुआ है जिस सपने को देखकर आपकी धड़कने रुक गयी हो या कोई ऐसी लड़की दिखी हो सपनों मे जो आपने पहले कभी नहीं देखी हो, दोस्तो मे आपको बताऊँ अपने बारे मे तो मुझे दो दिन पहले ही ऐसा सपना आया था क्या सपना था यार भाइयो मतलब इतना अच्छा कि उस सपने मे उस लड़की को मैं अच्छी तरह जानता था और उसे प्यार से छेड़ भी रहा था, उसे तंग भी कर रहा था प्यार से, और भी ऐसे सपने आए है मगर अभी तो यही याद है तो सांझा कर लिया आप लोगो के साथ। आप सभी लोगो के साथ ऐसा या इससे अच्छा भी हुआ होगा सपनों मे जैसे किसी का हाथ पकड़ कर घूमना, शादी हो जाना किसी अंजाने चेहरे से, या जिससे आप सच्चा प्यार करते हो उसके साथ। दोस्तो ये सपने हमारी जिंदगी का ही एक हिस्सा है और जो हम सपनों मे देखते है कभी कहीं न कहीं जरूर टकराया होगा या वो हमारे आस पास कि कोई activity होगी या और भी चीजे हो सकती है॥ 

सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो, Dream Love
दोस्तो इन हसीन सपनों के बारे मे क्या ही कहना। क्या नहीं देखा है सपनों मे मैंने और शायद आप लोगो ने भी, सच्च मे ये दुनिया सपनों कि अलग ही है दोस्तो। सपनों मे प्यार मे होना क्या बात है यारो ऐसे सपने आना मैं तो कहूँगा लाइफ का ये वो हसीन पल है  जहां से हमारी दूसरी जिंदगी शुरू होती है। और जब हम इसे सपनों मे देखते है तो एक अलग ही खुशी सी होती है चेहरे पर। एक बात और दोस्तो आपने कभी न कभी अपने सपनों मे कोई न कोई ऐसी लड़की जरूर देखि होगी कि जिसका चेहरा अंजाना सा हो यार मैंने तो देखि है और वो मुझे बहुत अच्छी भी लगी पर असल जिंदगी मे वो अभी तक नहीं दिखी है अब तक॥ 

सपनों मे प्यार होना क्या बात है यारो, Dream Love
       और दोस्तो ऐसे सपने तो इतने अच्छे लगते है जैसे कि मानो कोई स्वर्ग मिल गया हो, माफ करना सपना तो बताया ही नहीं मैंने आपको। ऐसे सपने जिसमे हम एक दूसरे कि बाहों मे रहते हो हाथ थाम कर एक दूसरे का घूम रहे हो, आंखो मे आंखे दाल कर देख रहे हो मतलब दोस्तो ऐसा प्यार जो feel किया जाता हो जब कभी सपने मे देखते है तो दिल से एक अलग ही आवाज आती है कि प्यार ऐसा भी होता है सच्च दोस्तो ऐसा प्यार जिसको हो जाये वो तो एक खुश नसीब इंसान होगा। जो सिर्फ और सिर्फ प्यार के उस एहसास को समझता हो उस लड़की या लड़के के उस प्यार को समझे, ऐसा कोई मिले आपको तो कभी उससे दूर मत होना और न कभी उसे छोड़ना फिर चाहे वो असल जिंदगी मे मिले या फिर इन सपनों मे ॥ 



धन्यवाद जी ॥ 
प्यार करते रहो॥ 

Thursday, January 28, 2021

निब्बा निब्बी , शोना बाबू, मेरा बच्चा

NIBBA AUR NIBBI KA PYAR, SHONA BABU, MERA BACCHA

NIBBA AUR NIBBI KA PYAR, SHONA BABU, MERA BACCHA

        दोस्तो आइये आज मैं आपको, जो trend मे चल रहा है, मतलब निब्बा और निब्बी जैसा कि आप सब जानते है कि इन्हे हम, मतलब यार क्या कह सकते है इन्हे हम वो बच्चे कहते है जिनके अभी दूध के दाँत भी नहीं टूटे है वो अपना कदम प्यार कि ओर बढ़ा लेते है इनकी उम्र कि बात करू तो ये बच्चे 14 साल  के आस-पास के होते है दोस्तो। अगर आप इनकी हरकतों के बारे मे बात करो तो ये इतने क्या ही बोले इनके बारे मे इनका प्यार और ये हे भगवान। चलो मैं आपको इनकी प्यार कि एक झलक बताता हूँ जिनको नहीं पता वो जान ले ॥ 

       आपने कभी देखा होगा कभी रोड पर, कभी किसी पार्क मे, कभी अपने पड़ोस मे, कभी किसी विडियो मे, YouTube पर, कि बच्चे आजकल पढ़ाई मे कम और इश्क बाज़ी मे ज्यादा घुल मिल रहे है कच्ची उम्र मे ही अपने कदम प्यार कि तरफ बढ़ा रहे है जिसके चलते ये बचे जिन्हे आप निब्बा, निब्बी के नाम से जानते है ये बच्चे एक अलग ही रास्ते पर चल पड़े है इनकी उम्र और इनका प्यार माशा अल्ला खुदा ही जाने कि पढ़ाई करने कि उम्र मे ये निब्बा और निब्बी (मतलब लड़का और लड़की जिनकी उम्र 14 साल के आस-पास होती है ) किस रास्ते पर चल पड़े है। मे  कुछ आदते बताता हूँ इन निब्बा और निब्बी कि ...

        ये बच्चे ऐसा बर्ताव करते है मानो जनमो जनम से एक दूसरे को जानते हो, प्यार मे ऐसा लीन हो जाते है कि आज तक उनके जैसा प्यार न किसी ने किया और न ही आगे भविष्य मे कभी कर पाएगा।  ये बच्चे एक दूसरे को बच्चो कि ही तरह treat करते है जैसे कि उदाहरण के तौर पर जब फोन पर दोनों कि बाते चल रही हो तो एक बोलता है मेरे बाबू ने खाना खाया, मेरा बाबू क्या कर रहा है। मैं इनकी कुछ बाते शेर करता हूँ आप सबके सामने॥ 

निब्बा : फोन लगता है निब्बी को। 

निब्बी : हैलो कोन? 

निब्बा : शोना मैं बोल रहा हूँ । 

निब्बी : ओ मेरा बाबू , उम्ममा कैसा है मेरा बाबू , क्या कर रहा है बच्चा 

निब्बा : शोना बेबी मिलने आओ न तुम्हारे बिना मन नहीं लग रहा है मेरा 

निब्बी : आती हूँ मेरा बेबी शोना । 

दोनों के मिलने पर 

ऐसी हरकते करते है मानो आज तक इनके जैसा प्यार किसी ने न किया होगा गले लगना किस करना जैसे कोई couple करता है बिलकुल वैसा ही बर्ताव करते है ये बच्चे ...

ऐसे ही एक निब्बी को उनके माँ-बाप ने दो थप्पड़ लगाए ऐसी हरकतों पर और बोले दो-दिन का प्यार है ये  और जानते हो निब्बी ने क्या बोला उसने बोला कि नहीं मेरा प्यार जन्मो-जन्म का है हम सच्चा प्यार करते है । 

मैं आप सब से यही कहना चाहूँगा दोस्तो कि अपने बच्चो को एक अच्छी शिक्षा दे और उन्हे एक अच्छे भविष्य कि तरफ जाने कि शिक्षा दे उन्हे बताए सिखाये अपने परिवार के संस्कार उनका ध्यान रखे उन पर नजर रखे जब तक वो उस उम्र से थोड़े और बड़े न हो जाए क्योंकि ये उम्र बहुत ही नाजुक होती है यही वो उम्र है दोस्तो जब बच्चा एक रास्ता चुनता है अपने लिए। मेरी आपसे विनती है कि अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करे क्योंकि उनका भविष्य आप जैसे माँ-बाप के हाथो मे ही होता है । 

                                                                      धन्यवाद जी ॥ 

Wednesday, January 27, 2021

एक बार प्यार करके देखो यारो, प्यार कितने प्रकार के हो सकते है

 एक बार प्यार करके देखो यारो, जीना आ जाएगा 

एक बार प्यार करके देखो यारो, जीना आ जाएगा


आज हम जानते है दोस्तो कि प्यार कितने प्रकार के हो सकते है॥

कुछ के बारे मे जानते हा जितना आप और हम जानते है कि प्यार कितने प्रकार के हो सकते है। 

    1. माँ-पिता का प्यार
    2. भाई-बहन का प्यार
    3. पति-पत्नी का प्यार
    4. दोस्तो मे प्यार
    5. लैला-मजनू वाला प्यार 
    6. रोमांटिक प्यार
    7. किसी का मदद करके खुश होने पर जो खुशी मिलती है उसे भी प्यार ही कहते है 
    8. एक लगाव जो दूसरों से हो वो प्यार
    9. गरीबो से प्यार 
    10. जानवरो से प्यार 
    11. किसी का अपनी किसी वस्तु से लगाव वो भी प्यार है 
    12. गुरु-शिष्य वाला प्यार 

दोस्तो और भी बहुत से प्यार करने वाले शब्द मिल जाएंगे मैं बस उस बात पर फोकस करना चाहता हूँ जो आप सब सोचते हो मैं सोचता हूँ इससे ज्यादा आप ही जानते होंगे कि प्यार कितने प्रकार के हो सकते है॥
तो आप बताइये आपको ज्यादा कोनसा प्यार है अभी मुझे लिखकर बता सकते है नीचे comment मे । 

                                                                 धन्यवाद जी ॥ 

प्यार मे धोका, प्यार मे बेवफ़ाई, प्यार मे तनहाई

प्यार मे धोका, प्यार मे बेवफ़ाई, प्यार मे तनहाई 

प्यार मे धोका, प्यार मे बेवफ़ाई, प्यार मे तनहाई
आजकल के लड़के और लड़कियों को नजाने क्या हो गया है दोस्तो सब अपने आप को एक हीरो-हीरोइन समझते है पूरा फिल्मी स्टाइल से प्यार करते है और निभाते भी है पर असल जिंदगी मे रहते नहीं है। सबसे अजीब तो तब लगता है जब दुनिया के सामने ऐसा ड्रामा करते है दिखावा करते है मेरे बाबू मेरे शोना मेरी जान वागेरह-वागेरह और लड़का हो या लड़की उसे भी ऐसे ही प्यार करने वाले चाहिए। 

क्यूँ दोस्तो ऐसा प्यार आपको सच्च मे अच्छा लगता है क्या आप अगर पुछू तो शायद आप का उत्तर होगा कि मेरे भाई जो 16 साल  कि उम्र मे entry  करते है उनमे एक अलग ही जोश होता है और प्यार एक अलग ही level का होता है, दोस्तो यहाँ मे आपसे एक बात बोलना चाहूँगा कि जो लोग 16 साल कि उम्र मे प्यार मे पड़ते है लोग कहते है कि उनकी दुनिया अलग ही होती है उदाहरण के तौर पर खुद को देखलों जब आपको प्यार हुआ होगा तो आप मे एक अलग ही जोश होगा और आप खुद को दुनिया मे अकेले एक हीरो समझने लगते हो, चलो ये तो हुई एक नॉर्मल सी बात की जब प्यार होता है तो ये एक नॉर्मल बर्ताव होता है॥ 

         आइये जानते है की लोग प्यार करके इतने उदास क्यूँ हो जाते है दोस्तो, आप सब कहोगे ये तो सभी को पता है कि जब वो धोका खाता है प्यार मे तो उदास हो जाता है, पर इसके पीछे कि वजह क्या है उदास होने की आपने देखा होगा कि कुछ लोग खुश भी रहते है प्यार मे धोका खाने के बाद भी। दोस्तो ये हमारी mentality है कि हम किस तरीके से बर्ताव करते है धोका खाने के बाद आप भी, जब प्यार मे कभी धोका मिला हो या कभी धोका आने वाले समय मे मिले तो ध्यान रखे कि धोका हमारी दिमागी उपज है इसे ज्यादा दिल से न लगाए, कई लोग तो खुद को ही दोषी मानते है कि सब मेरी वजह से हुआ है इन सब का कारण मैं हूँ पर दोस्तो ऐसा नहीं होता कोशिश किया करो खुद को संभालने कि ये एक ऐसा वक़्त है होता है जिससे कि इंसान या तो आगे बढ़ेगा या फिर depression का शिकार होगा। प्यार मे धोका मिलना एक आम सी बात हो गयी है आजकल तो हर कोई (ज़्यादातर लोग) प्यार को जानते ही नहीं कि इसका मतलब क्या होता है वो बस एक दो महीने का Relationship रखते है और वही करते है जो उस वक़्त चल रहा है मतलब कि ज्यादतार लोग जो प्यार करते है जैसे उनके दोस्त-वोस्त कर रहे होते है उस समय पर। लेकिन जो सच्च मे प्यार मे पड़ जाता है दोस्तो और प्यार मे धोका मिलना उसको इस दुनिया से काही बहुत दूर ही ले जाता है फिर उसका वापस इस दुनिया मे आना बहुत मुश्किल होता है। बोलने के लिए तो बहुत सी बाते है और मुझसे ज्यादा तो आप सभी जानते होंगे प्यार मे धोका मिलना, प्यार मे बेवफाई, और प्यार मे तन्हा होने पर लोग क्या करते है दोस्तो। मैं बस इतना ही कहूँगा कि आप सब प्यार करे और उसे निभाए भी पर खुद को संभालने के लिए तयार भी रहे, और मैं दुआ करता हु आप सबको अपना प्यार जरूर किसी को प्यार मे धोका, प्यार मे बेवफाई और प्यार मे तनहाई न मिले, सब खुश रहे और प्यार करते रहे .. 

                                                               धन्यवाद जी ॥ 

Monday, January 25, 2021

Pyar ki Definition Hindi mey प्यार की परिभाषा

प्यार की परिभाषा , Pyar ki Definition Hindi mey


Pyar ki Definition Hindi mey प्यार की परिभाषा

        दोस्तो आज आपसे मैं प्यार की परिभाषा के बारे मे कुछ बाते करूंगा। और बताऊंगा की मेरे हिसाब से प्यार की परिभाषा क्या होनी चाहिए और आपकी भी सुनुंगा कि आप क्या सोचते है कि प्यार का मतलब क्या होता है या परिभाषा क्या होती है। तो आइये जानते है कि लोग क्या सोचते है प्यार के बारे मे॥ 

      आपने अक्सर लोगो को कहते सुना होगा या किन्ही दो लोगो के बीच ऐसी बाते सुनी होगी कि प्यार का मतलब सेक्स करना ही नहीं होता। दोस्तो इस बात के पीछे बहुत बड़ी सच्चाई है या कहो तो एक सच्चे प्यार कि परिभाषा भी छुपी हुई है। हम क्या सोचते है एक लड़की के बारे मे, उसके चरित्र के बारे मे, हम क्यू भूल जाते है कि वो एक लड़की है, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हु क्योंकि लोगो कि सोच बस एक ही चीज़ पर आकार टिक जाती है, और वो आप सब जानते है। ऐसे लोग mentally disturb होते है इन लोगो को चाहे जितनी भी गालिया या जितनी भी सजा देदो रहेंगे साले वैसे ही। चलो छोड़ो दोस्तो इस टॉपिक को हम अपनी बात पर आते है कि एक सच्चे और अच्छे प्यार का मतलब क्या होता है। 

       अगर आप मुझसे पूछो तो दोस्तो मैं यही कहूँगा कि एक सच्चा और अच्छा प्यार feeling से होता है क्योंकि आपकी फीलिंग आपका एहसास आपकी धड़कने उस तार पर लहरती हुई उस करेंट कि तरह है जो बटन ऑन करने पर हमेशा उस तार मे करेंट फ़्लो होता रेहता है उसी प्रकार जब हमारे फीलिंग कि कोई तार सामने वाले कि तार से जुड़ जाती है तो हमारी feeling वाली तार पर भी प्यार वाला करेंट फ़्लो होने लगता है। जो हम सोचते है जो हम करते है सामने वाला भी बिलकुल वैसा ही सोचता है। फिर  दोनों एक दूसरे कि feeling को समझने लगते है और अगर आपका प्यार सच्चा है तो मैं यही कहूँगा दोस्तो आप बहुत किस्मत वाले हो। 

       एक लड़की का साथ होना जो आपसे बहुत प्यार करती है और इज्जत भी करती है ऐसी लड़की का साथ इस दुनिया मे बहुत मुश्किल से मिलता है दोस्तो , इसलिए तलाश करो ढूंडों ऐसी लड़की जो आपसे प्यार करती हो सिर्फ और सिर्फ आपसे न कि उस इंसान से जो एक शैतान के रूप मे जानवर हो। दोस्तो भगवान भी ऐसे ही लोगो को ऐसी लड़की देता है जो पागल होते है आधे दिमाग के होते है जो साला अच्छा भला होता है उसे अजीब ही मिलती है॥ तो दोस्तो सच्चे प्यार कि परिभाषा के बारे मे और भी कई बाते है जिसके बारे मे आपको बताता रहूँगा और आप भी अपने विचार रखना मुझे बताना कि आपको साचे प्यार कि परिभाषा कैसी लगी और अगर आप भी कुछ बताना चाहे तो comment मे जरूर लिखना और share करना अपने विचार, प्यार कि परिभाषा पर ॥ 

                                       धन्यवाद दोस्तो । 
                                           
                         ॥  प्यार करो पर सच्चा ॥ 

Wo din Acche the