तू है तो ये प्यार है॥ तेरा साथ मेरे साथ है॥
मैं भी किसी से बहुत प्यार करता था ऐसा आप सभी कहोगे जब कोई आपसे पूछेगा तो मगर आप उसे ये नहीं बताओगे की आपकी गलती क्या थी की आपने उस शक्स को खो दिया। दूसरे इंसान के पूछे जाने पर आप उसी वक़्त इतने भावुक हो जाते हो मानो जिंदगी में आपसे ज्यादा प्यार किसी ने ना किया होगा। और ऐसा होता क्यूँ है की जब कोई प्यार के बारे मे कुछ पूछता है तो आप इतने भावुक क्यूँ हो जाते हो, आज मै आपको ऐसा ही कुछ Interesting सा बताने वाला हूँ।आइये जानते है कुछ प्यार से जुड़ी यादें और कुछ वादें। मैं आपका दोस्त जिसने एक शुरुवात करी है प्यार की कुछ सच्ची बातों के साथ।
तो हम शुरुवात करते है कुछ ऐसे ही लोगो से जिनको प्यार हो चुका है या अभी उस रास्ते पर चल चुके है या चल रहे है। ऐसे लोगो को प्यार की कुछ यादें याद आते ही या कोई बात करते-करते प्यार का Topic ही छेड़ दे, दोस्तो उस वक़्त तो मानो सामने वाले ने क्या ही पूछ लिया हो या कह दिया हो उस सामने बैठे व्यक्ति से। और जब उन दोनों की बाते शुरू होती है तो कितने समय कोई नहीं जानता । पर आप जानते हो जो पढ़ रहा हो मेरे इस Article को, मैं समझता हूँ कि जो भी इसे पढ़ रहा होगा वो कभी न कभी प्यार मे जरूर पड़ा होगा, या फिर उसे किसी ने प्रपोज़ किया हो, किसी भी तरीके से वो प्यार मे पड़ा हो पर उसकी एक बात सच्ची होगी दोस्तो वो इंसान उस समय पर अपने टाइम पर दुनिया मे एक ही होगा।
हाँ तो हम उस बात को आगे बड़ाते है जो हमने अधूरी छोड़ी थी। कि जब कोई प्यार कि बाते छेड़ देता है तो सामने वाला व्यक्ति अपनी सारी दास्तान उसके सामने रख देता है कि यार प्यार तो मैंने किया था तू नहीं जानता कि मेरा प्यार कितना महान था, कितना अच्छा था, कितना प्यारा था, ऐसा था, वैसा था, जाने कैसी-कैसी बाते बताता है इतनी सारी बाते बताता है मतलब कि शुरू से लेकर आखरी तक सब बता देता है, और जब उससे पूछो कि आपने उसे या उसने आपको छोड़ क्यूँ दिया तो उस शक्स का मूह ऐसा बन जाता है कि मतलब इतना भावुक हो जाता है पूरा फ़ेस लाल आँखें नम दिल दिमाग टाइम सब रुक सा जाता है वही टाइम लगता है फिर से आ जाए, कोई-कोई तो रो पड़ता है बताते वक़्त दोस्तो। खैर मैं और भी बाते आपसे सांझा करना चाहूँगा दोस्तो बस आपका साथ चाहिए
॥ प्यार करते रहो मेरे दोस्तो ॥
