प्यार मे होता है जादू। Pyar Mey Hota Hai Jaadu
तो आइये दोस्तो आज हम प्यार मे जो जादू होता है उस पर दो बाते कर लेते है क्योंकि हम मे से बहुत लोग इस जादू का शिकार हो चुके या आज भी हो रहे है। आपको हंसी तो आ ही रही होगी क्योंकि ये प्यार है ही ऐसी आकर्षक वाली चीज़। दोस्तो इस जाल से आज तक कोई नहीं बच पाया है न ही मैं और न ह आप लोग क्यूँ सच्च बोल रहा हूँ न ॥
चलिये इसे कुछ भागो मे तोड़कर जानते है कि प्यार का जादू कैसे चलता है लोगो पर।
- आपने देखा होगा दोस्तो कि राह चलते समय कोई लड़की किसी लड़के को हंस कर भी देख ले एक बार तो वो लड़का ऐसे पागल हो जाता है उस पर ऐसा जादू चल जाता है पूछो मत दीवाना हो जाता हा लड़की के पीछे सोचता है कि लड़की मुझसे प्यार करती है मुझे देख रही है। पर वो भूल जाता है कि पर वो भूल जाता है कि अगला बकरा वही बनने वाला है। और इसके विपरीत कि परिस्थिति समझे तो दोस्तो तो इस परिस्थिति मे भी लड़का ही गधा है क्योंकि एक वही नजर नहीं होती जब लड़की लड़को को देखकर हँसती है मतलब वो किसी और कारण से भी हंस सकती है कोई दूसरी वजह हो सकती है, पर हम लड़के तो शुरू से ही गधे है दीवाने हो जाते है एक मुस्कान पर लड़कियों की ॥
- हाँ तो दोस्तो आप भी जानते ही है कि कितने दीवाने होते है लड़के लड़कियों के और लड़कियां भी होती है दीवानी ऐसी बात नही है पर वो ज़्यादातर कोई हैंडसम लड़का होगा या फिर अमीर लड़का या फिर ज्यादा दिमाग वाला, आप यही कहोगे नहीं भाई आपको नहीं पता कि लड़कियों को किसी से भी प्यार हो जाता है और जब प्यार होता है तो वो अमीरी गरीबी नहीं देखती। पर मेरे दोस्त प्यार होने के बाद सब कुछ सामने आ ही जाता है धीरे-धीरे की लड़कियों को क्या चाहिए या क्या पसंद होता है। शुरुवात मे तो कोई नहीं जानता कि लड़कियां क्या सोचती है पर बाद मे सब दिख ही जाता है जो समझदार होती है साथ निभाती वरना तो अधिकतर छोड़ ही देती है आप लोग जिसे Break-up कहते है
- यार हम तोप्यार मे हुए जादू कि बाते कर रहे थे हाँ तो दोस्तो ये प्यार बहुत गज़ब चीज़ है किसी भी समय किसी को भी हो ही जाता है चाहे वो निब्बा हो, निब्बी हो, बुड्ढा हो, बुढ़िया हो, या फिर लड़का हो या लड़की कोई भी इंसान हो, जब आंखे लड़ जाती है तो दिल मे कुछ-कुछ जरूर होता है हलचल होने लगती है प्यार हो ही जाता है। दोस्तो प्यार कोई उम्र नही देखता और न ही कोई नियम मानता है ये तो बस आंखो से शुरू होकर दिल मे उतार जाता है जिसे हम प्यार कहते है। प्यार मे होता है जादू ये तो आप भी समझते होंगे कि प्यार मे जादू होता है कि जब तक पृथ्वी पर इंसान है प्यार भी है और प्यार मे जादू भी। इसलिए दोस्तो जब आपको भी किसी से प्यार होगा तो आपको भी महसूस होगा कि प्यार मे सच्च मे जादू होता है।
दोस्तो प्यार कितना अच्छा होता है न कोई जात-पात ऊंच-नीच अमीरी-गरीबी और दुनिया की किसी शर्त को नहीं मानता, कितना हसीन और कितना सच्चा होता है। जब किसी को पहली बार प्यार होता है वही ये सब फील कर सकता है दोस्तो आपका भी पहला प्यार कैसा था इसे पढ़ने के बाद मुझे लिखकर जरूर बताना॥
धन्यवाद जी
प्यार करते रहों
