Showing posts with label प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है. Show all posts
Showing posts with label प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है. Show all posts

Sunday, January 24, 2021

प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है, अंजाने मे प्यार

  प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है 

प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है, अंजाने मे प्यार

          दोस्तो आपको क्या लगता है की प्यार होना इत्तिफ़ाक़ होता  है अगर आप मुझसे पूछोगे तो मेरा जवाब तो हाँ ही होगा पर उस जवाब मे एक उत्तर न   भी होगा क्योंकि आप भी जानते हो दोस्तो की प्यार इत्तिफ़ाक़ से हो सकता है   लेकिन  और भी तरीके है प्यार के होने के ये आप सब भी जानते है। तो आज हम इसी   टॉपिक  पर  कुछ बाते शेयर करते है और कुछ इस बारे मे बात भी करते है की आखिर कितने लोगो को  इत्तिफ़ाक़  से  प्यार हो सकता है या सिचुएशन के हिसाब से होता है या हम खुद तय करते है कि हमे किस्से प्यार करना है। क्योंकि आजकल के लड़के खुद ही तय कर लेते है कि मैं उस लड़की  से  प्यार करता हु वो लड़की भले ही उस बात से  हो  कि  लड़का  कोन है  क्या  करता है कहा रहता है इत्यादि। पर  आप  सब  भी  ये  पढ़कर  सोचोगे  कि ये क्या बात हुई  लगता  है  आप अपनी ही बात करने लगते हो और ये भी सही कि मैं अपने हिसाब से बताने लगता हूँ पर दोस्तो आप सबका कहना भी ठीक है क्योंकि हमे हक है कि हम किस लड़की से प्यार करे इतना अधिकार तो है हमे पर आखिरी मे वो मिले न मिले वो तो ऊपर वाले के हाथ मे है।  बस यही बात बताने कि और समझाने कि कोशिश करूंगा कि दोस्तो प्यार न ही इत्तिफ़ाक़ है और न ही हम खुद तय कर पाते है कि प्यार किस्से होगा हमे। आइये तीन लाइन मे जानते है कि क्या होता कैसे होता है ये प्यार॥ 

पहला :  आपने देखा होगा या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ होगा दोस्तो कि कभी चलते-चलते रास्ते मे, बस मे, ऑफिस मे, रिश्तेदारों मे, दोस्तो मे, पड़ोस मे, और भी बहुत सी जगहो पर, कोई ऐसा टकरा जाता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होती और आप सोचते है और अपने मन मे सोचते है और बोलते है ओ यार ये कोन थी कहा से आई है नयी लड़की है ये तो कितनी अच्छी है यार और ऐसा कहकर आपके मन मे प्यार कि घंटी बजने लगती है। और उसके बारे मे आप उस दिन के बाद ज्यादा सोचने लगते है फिर उस लड़की को follow भी करने लगते है जब वो दिखती है तो आपका मन भी शांत हो जाता है उसे देखकर के और जिस दिन वो उस जगह नहीं दिखी तो आपका मूह लटक सा जाता है और फिर आपका पूरा दिन उसके बारे मे सोचने मे निकाल जाता है। इसलिए प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है।  


दूसरा : आपने कभी सोचा है या आपके साथ हुआ हो शायद कि आप अपने दोस्त ( लड़की ) से रोज़ मिलते हो बाते भी होती है एक नोरमल तरीके से, पर अगर वही दोस्त अचानक से बोल दे कि मैं तुमसे प्यार करती हूँ तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। हक्के बक्के रेह जाओगे मेरे दोस्तो, पक्का हुआ होगा आप सबमे से किसी न किसी के साथ।  मुजसे पूछोगे तो हाँ मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था मेरे दोस्तो पता ही नहीं चलासामने वाली ने प्यार का इकरार कर दिया सोचने का भी समय नहीं दिया मुझे। एक बात तो है दोस्तो कि अगर लड़की कि तरफ से परपोसल आया है तो मैं पक्के तौर पर कह सकता हूँ कि कोई लड़का माना नहीं कर पाया होगा क्योंकि यही सच है। इसलिए कहते है प्यार होना तो इत्तिफ़ाक़ है, अगर आप मे से किसी ने ऐसा किया है तो बताना?

तीसरा :  जब हम छोटे थे मतलब उस उम्र मे थे जब हमारी पहली बार किसी लड़की से नजर मिली थी, वो पहली नजर दोस्तो क्या आंखे थी क्या चेहरा क्या बाल क्या लाल-लाल गाल उसके, और वो प्यारी सी हंसी, सबसे अच्छे और सबसे attractive चीज़ दोस्तो वो होंठ क्या दिन थे यार भाइयो नींद नहीं आती थी, मैं आपको इससे मिलती जुलती कि जब मेरी भी 2013 मे एक लड़की से नजर मिली जिसका नाम है निशा (काल्पनिक नाम) दोस्तो आपने फिल्मे देखि होंगी कि एक लड़का जिसे पसंद करता है वो उससे प्यार करता है पर एक लड़की और जो उस लड़के से प्यार करती है बस ऐसा ही मेरे भी साथ हुआ। आज का दिन है दोस्तो कि मुझे अब वो सारी बाते समझ आती है कि पहले सिचुएशन क्या थी क्या हुआ था मेरे साथ कोन कैसा था उन दोनों लड़कियो मे से कोन सही था क्या ही बताऊँ दोस्तो। आज का दिन है दोनों कि शादी हो गयी है एक एक बच्चा भी है दोनों का, कभी फुर्सत मे एक पूरी बायोग्राफ़ि लिखुंगा अपने ऊपर। मेरा यह सब बताने का बस एक ही मकसद था कि मुझे भी 2013 मे उस लड़की ने अचानक से प्रपोज़ कर दिया था और उस वक़्त मैं समझ नहीं पाया कि क्या बोलू पर सामने से प्रोपोसल आया था तो मना नही किया गया मुझसे, आप हंस रहे होंगे इसे पढ़ते वक़्त, पर दोस्तो आप मे से किसी न किसी के साथ तो पक्का ही हुआ होगा। इसलिए दोस्तो प्यार कब हो जाए किसी को नहीं पता , और जो पटाते है लड़कियो को उनके बारे मे भी मैं कुछ लिखुंगा बहुत जल्द, इसलिए प्यार होना इत्तिफ़ाक़ है दोस्तो॥ 
 

Wo din Acche the